बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। तीन दिनों से लापता वृद्ध का शव शनिवार की भोर बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली रेगुलेटर में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीतापुर जिला के थाना महमूदाबाद के मोहम्मदपुर कदीम गांव निवासी नत्था इस्लाम (70) गुरुवार को दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मुबारकपुर पुल से लहलामऊ के पास नहर पटरी पर इनका चप्पल, गमछा और डंडा मिला था। तभी से परिजन नहर में इनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार भोर करीब पांच बजे बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली रेगुलेटर में एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- बाराबंकी की नहर में मिला युवक का शव पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।...