Barabanki News: तीन घरों से लाखों की सम्पत्ति ले गए चोर
बाराबंकी, सितम्बर 16 -- Barabanki News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के रुपईडीहा थाने के कनहरा गांव निवासी विनोद वर्मा पुत्र बछराज वर्मा तथा नरैनापुर गांव में सड़क किनारे बने आबादी में बसे मेराज पुत्र मोल्हे और बसीर साईं पुत्र नजीर के घर में चोरों ने घर में घुसकर लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीछे की ओर से छप्पर पर चढ़कर घरों के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने तीनों घरों से कपड़े, नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घरवालों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पीड़ितों ने चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.