Barabanki News: तालाब में जहरीली दवाई के सेवन से 10 कुंतल मछलियां मरी
बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। थाना रामनगर क्षेत्र के खालिसपुर गांव में स्थित तालाब में जहरीली दवाई के सेवन से करीब 10 कुंतल मछलियां मर गईं। मछली पालक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन तालाब में जहरीली दवाई डालने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के खालिसपुर मजरे जफरपुर निवासी छोटू के अनुसार, गांव में तालाब का सरकारी पट्टा लिया था, उसी में मछली पालन कर परिवार चलाता था। आरोप है कि 17 जुलाई को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके तालाब में जहरीली दवाई डाल दी। इससे करीब 10 कुंतल मछलियों की मौत हो गई। छोटू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में सुढ़ियामऊ चौकी इंचार्ज गजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.