Barabanki News: तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से मछलियां मरी
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने मछली के एक तालाब में जहर डाल दिया। इसमें मछलियां मर गईं। इससे मछली पालक को भारी नुकसान हुआ। जिगनी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक,वह तालाब में मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार सुबह तालाब पहुंचने पर उन्हें मरी हुई मछलियां मिलीं। जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। मामले में उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मछली पालक की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.