Barabanki News: तालाब में चार दिनों से दिख रहा मगरमच्छ,अध्यापक व बच्चों में दहशत
बाराबंकी, अगस्त 30 -- Barabanki News: निन्दूरा, संवाददाता। सेमरी गांव के पास परिषदीय विद्यालय के निकट तालाब में चार दिनों से मगरमच्छ दिख रहा है। जिससे छात्र व शिक्षकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने स्कूल की दीवार में मगरमच्छ से सतर्क रहने का बैनर लगा दिया। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट को बुलाने की बात कही है। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरिहानी के सेमरी गांव में परिषदीय विद्यालय के पास दो तालाबों में चार दिनों से मगरमच्छ देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर आई लेकिन मगरमच्छ को अब तक पकड़ नहीं सकी। जिसके चलते दूसरे गांव के बच्चे स्कूल आने में भी डर रहे हैं। गांव के लोगों में डर का माहौल है। तालाब की ओर कोई जा नहीं रहा है। तालाब प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.