बाराबंकी, सितम्बर 30 -- Barabanki News: फतेहपुर। नगर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी में बुधवार सुबह एक वृद्धा का शव तालाब में उतराता मिला। मृतका तीन दिनों से लापता थी। उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। नालापार दक्षिणी वार्ड में सैयद वाजिद अली शाह नईमी की दरगाह है। यहां करीब 20वर्षों से गोंडा जिले की मूल निवासी वकीलन उर्फ मुन्नन (80) रहती आ रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि काफी वृद्ध होने के कारण वह झुक कर चलती थी। वह मानसिक रूप से कमजोर भी थी। अक्सर बिना बताए बाहर निकल जाती थी। 27 सितंबर को वह फिर दरगाह से लापता हो गई। उनकी खोज हो रही थी। दरगाह से कुछ ही दूर एक तालाब है। बुधवार सुबह लोग इधर निकले तो तालाब में महिला का शव उतराता देख ठिठक गए। इसकी खबर फैलते ही काफी लोग जमा हो गए। दरगाह से पहुंचे लोगों ने शव की पहचान गुमशुदा वकीलन के रूप...