Barabanki News: ड्यूटी पर निकली डाक विभाग की संविदा कर्मी युवती लापता
बाराबंकी, जुलाई 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती ड्यूटी पर जाने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बदोसरांय थाना क्षेत्र स्थित एक शाखा डाकघर में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत है। दो जुलाई की सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी, गुमशुदगी दर्ज परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।काफी तलाश के बाद भी सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.