Barabanki News: डेंगू, मलेरिया की जांच कराने उमड़ी मरीजों की भीड़, 686 लोगों ने दिया सैंपल
बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। मौसम में बदलाव और संक्रमण का असर अब जिला अस्पताल की ओपीडी में साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। बुखार और संक्रमण से पीड़ित 800 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। वहीं डेंगू और मलेरिया की आशंका में 696 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए गए। अस्पताल की ओपीडी से लेकर जांच केंद्र और दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिला अस्पताल में सोमवार को 2231 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें सबसे अधिक संख्या बुखार और संक्रमण से पीड़ित मरीजों की रही। कई मरीजों में तेज बुखार, बदन दर्द, कमजोरी और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण बताए गए। डेंगू और मलेरिया की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद 696 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.