बाराबंकी, जुलाई 5 -- Barabanki News: बाराबंकी। चेक बाउंस के एक मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक की मुसीबत बढ़ गई है। एसीजेएम कोर्ट नम्बर-48 ने लगातार अदालत में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए 8 जुलाई को तलब किया है। वारंट उनके कार्यालय के पते के साथ-साथ पैतृक निवास जनपद सुल्तानपुर भी भेजा गया है। परिवादी कोतवाली नगर क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर निवासी वरुण मिश्र के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अजय कुमार पाण्डेय ने उनसे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। काफी तगादा करने के बाद उन्होंने केवल 37 हजार रुपये लौटाए और शेष रकम के भुगतान के लिए चेक दिया। आरोप है कि बैंक में प्रस्तुत करने पर चेक बाउंस हो गया।

आरोपी की अनुपस्थिति इसके बाद वरुण मिश्र ने एनआई एक्ट के तहत न्या...