बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: मसौली। थाना अंतर्गत निजामपुर-चुरलिया संपर्क मार्ग पर खेत से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान पलट गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। चुरलिया गांव निवासी किसान राजकुमार दीक्षित के खेत में धान की रोपाई से पहले जुताई का काम चल रहा था। खेत सड़क से काफी नीचा होने के कारण ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाते समय वह अनियंत्रित हो गया और सामने दूसरे खेत में पलट गया।ट्रैक्टर चला रहे निजामपुर गांव निवासी रंजीत गौतम (25) पुत्र रामदुलारे कीचड़ भरे खेत में ट्रैक्टर के साथ फंस गए। हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत दौड़ पड़े। सभी ने मशक्कत के बाद रंजीत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जयपट्टी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत उन्हें सिर में मामूली चोट आई है। परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले ग...