Barabanki News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में नागेश्वर नाथ मंदिर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अम्बेडकर नगर जिला निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से गिरा है। नगर कोतवाली के नागेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे किसी युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिटी चौकी पुलिस पहुंची। मृतक के पास से मिले रेलवे टिकट, मोबाइल से पुलिस ने घटना की सूचना उसके घर पर दी। मृतक की पहचान गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता त्रिवेणी यादव ने अपने बेटे रमेश कुमार यादव (32) निवासी ग्राम भदोई थाना मालीपुर जिला अम्बेडकर नगर के रूप में की। त्रिवेणी यादव सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.