बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बंकी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले किशोर की पहचान परिजनों ने कर लिया है। मृतक किशोर 11वीं का छात्र था। उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रेन से कटकर दी जान: बंकी रेलवे क्रासिंग से करीब दो सौ मीटर आगे रेठ नदी की ओर रविवार की देर शाम करीब सात बजे एक किशोर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। रेल यात्री की सूचना पर जीआरपी बाराबंकी ने शव का पंचनामा भरा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक किशोर का फोटो वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान: सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल होने पर परिजनों ने उसकी पहचान की। वे लोग बाराबंकी स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचे। पिता सुनील कुमार वर्मा निवासी ग्र...