Barabanki News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 9 -- Barabanki News: रामनगर। बुढ़वल-बिंदौरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हालत में अप लाइन के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ के अनुसार, सुरक्षा कंट्रोल लखनऊ से रात 2:47 बजे एक व्यक्ति के रनओवर की सूचना मिली थी। आरपीएफ टीम 3:20 बजे मौके पर पहुंची तो शव अप लाइन के किनारे पड़ा था। गैंगमैन ने बताया कि शव पहले ट्रैक के बीच में था, जिसे हटाकर लाइन किनारे किया गया। जीआरपी और रामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.