Barabanki News: ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत
बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर बुधवार तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान बीकेपुर गांव निवासी रामदुलारी (80) पत्नी अवधराम के रूप में हुई। वृद्धा खेत से देर शाम लौट रही थी। तभी गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक के खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.