Barabanki News: टॉवर पर चढ़े युवक पर केस दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: सिरौली गौसपुर। कोतवाली बदोसरांय के किंतूर गांव के चटाई मोहल्ला के रहने वाले चांद बाबू के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस को धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आठ अगस्त की रात करीब एक बजे आरोपी मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस के समझाने पर भी वह रात 4 बजे तक टावर पर रहा और पुलिस को जान से मारने की धमकी देता रहा। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिक की दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.