बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जिले में छोटी बड़ी 270 नहर, रजबहा व माइनरों का जाल फैला है। इसमें 200 से ज्यादा माइनरें हैं। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए हर साल नहरों की सफाई की जाती है। उसके बाद भी खासकर माइनरों के टेल तक सिंचाई विभाग पानी नहीं पहुंचा पा रहा है। ऐसे में नहरों के अंतिम छोर वाले किसानों को सिर्फ कागजों पर ही पानी मिल रहा है। किसान निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करते हैं। धान की रोपाई में भी भारी संख्या में किसानों को इस समस्या से गुजरना पड़ा। कई जगहों पर कुलाबों के पाइप टूट गए और नालों की सफाई न होने से किसान परेशान दिखे। अब तक दो नहरों के कटने से करीब 70 बीघा धान की फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी हैं。 यह भी पढ़ें- Balrampur News: सिंचाई व्यवस्था हो रही बेपटरी, धान की रोपाई पर गहराय...