Barabanki News: झमाझम बारिश से फिर जलमग्न हो गए रास्ते
बाराबंकी, सितम्बर 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता के कारण लगातार बारिश हो रही है। सोमवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक फिर से बदल गया। करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश के कारण उमस व गर्मी से राहत तो मिली लेकिन रास्तों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में घने बादल घिर आए। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा हुई तेज बारिश ने उमस व गर्मी से राहत दी तो कई गली व मोहल्लों में हुए जलभराव से शहर की सूरत बिगाड़ दी। तेज बारिश के कारण जलालपुर मोहल्ला में सड़क पर ही पानी भर गया। जिससे लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। उधर बेगमगंज चौराहा से पीडब्लूडी कार्यालय तक जाने वाले मार्ग नालियों के उफनाने से सड़क पर पानी भर गया। उधर दुर्गापुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.