Barabanki News: जैन समाज ने निकाली भव्य पालकी यात्रा
बाराबंकी, जुलाई 12 -- Barabanki News: फतेहपुर, संवाददाता। नगर में सोमवार सुबह दो नव प्रतिमाओं के आगमन पर जैन समाज द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे व जयघोष के साथ भगवान महावीर मार्ग से शुरू हुई पालकी यात्रा में भगवान सम्भवनाथ व भगवान शांतिनाथ की प्रतिमाएं पालकी में विराजमान थी। काकोरी पंच कल्याणक महोत्सव में वहां विराजमान दोनों प्रतिमाओं को यहां लाया गया। महावीर जैन चैत्यालय होकर पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जहां प्रतिमाओं को विधि विधान से पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक व शांतिधारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। जैन समाज अध्यक्ष सचिन जैन, प्रांशु जैन, पवन जैन, केके जैन, ऋषभ जैन, टीनू जैन, तरंग जैन, सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.