Barabanki News: जैदपुर-अब्दुल्लापुर मार्ग बदहाल ग्रामीणों में आक्रोश
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: जैदपुर। कस्बा जैदपुर से अब्दुल्लापुर जाने वाला मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को कस्बा जैदपुर से जोड़ता है, उक्त मार्ग पर संकट मोचन बाला जी का मंदिर है जिसमे रोजाना सैकड़ो भक्त आते है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.