बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर व मेले में सोमवार को जेब काट रहे दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मंदिर समिति के सेवादारों ने पकड़े जेबकतरों को: मंदिर समिति के पुजारी अतुल गोस्वामी ने बताया कि बीते तीन महीने से श्रद्धालुओं की जेब कटने की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हो गई थी। मंदिर समिति के सेवादारों को सतर्क कर दिया गया था। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। सोमवार को सीसीटीवी में दो लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। सेवादारों को उनके ऊपर पैनी नजर रखने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: काली मंदिर में दिनदहाड़े घंटा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना इसी समय दोनों जेबकतरों ने जैसे ही घटना को अंजाम दिया। सेवादारों ने पकड़ लिया। मंदिर कमेटी न...