बाराबंकी, अक्टूबर 30 -- Barabanki News: बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के भुड़वा मजरे बेलखरा गांव में मामूली विवाद को लेकर जेठ और जेठानी ने एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भुड़वा मजरे बेलखरा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी सुभाष रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे उसके जेठ रामनाथ और जेठानी रीना ने उस पर झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। साथ ही थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामनाथ और रीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ह...