Barabanki News: जीवन में सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी है: ऋचा मिश्रा
बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: हैदरगढ़(बाराबंकी)। भगवान श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि मनुष्य को अपने जीवन में विनम्रता, संयम एवं सदाचार को विशेष स्थान देना चाहिए। जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को अपनाना भी आवश्यक है। ये विचार अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक ऋचा मिश्रा ने कस्बा हैदरगढ़ में बछरावां मार्ग पर मनोकामना हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शुक्रवार को व्यक्त किया। इस अवसर पर कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार व समाज में प्रेम, सम्मान एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए मर्यादा और नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। श्रद्धालुओं को ईश्वर की भक्ति के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि प्रभु के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.