बाराबंकी, अक्टूबर 23 -- Barabanki News: बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से कल 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प आयोजित किए गए हैं। इन कैम्पों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को पंजीकरण का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर निर्धारित समयानुसार कैम्प आयोजित कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कैम्प के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रात: 10:00 बजे ...