बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर से चरमरा गई। रामसनेहीघाट और फतेहपुर क्षेत्र में विद्युत लाइन टूटने और 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से करीब 300 गांवों में बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। जिससे तीन लाख से अधिक लोगों को पूरी रात उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। इनवर्टर जवाब दे गए, पानी की टंकियां सूख गईं और मोबाइल तक चार्ज नहीं हो सके। इससे लोगों में आक्रोश रहा। यह भी पढ़ें- Gonda News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, शहर-गांव तक संकटबिजली तार का टूटना 11 केवी विद्युत तार टूट कर गिरा: रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार क्षेत्र के अंगदपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे 11 केवी विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे सनौली और कोटवा सड़क फीड...