बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: बाराबंकी। सोमवार को नाग पंचमी के अवकाश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ अचानक बढ़ गई। भीड़ बेकाबू होने लगी। मरीजों में धक्का मुक्की के बाद विवाद बढ़ने लगा। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में तैनात पांच होमगार्डों को ओपीडी के पास लगाकर भीड़ को काबू कराया। मरीजों की लाइन लगाकर एक एक को अंदर भेजा गया। दवा वितरण कक्ष, एक्सरे, पैथोलॉजी में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। जिला अस्पताल में मंगलवार को 2253 मरीजों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण कक्ष से पर्चा बनवाकर मरीज ओपीडी के बाहर लाइन लग अपनी बारी का इंतजार करने लगे। आर्थो कक्ष के सामने मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ी की तीन लाइनें लगी। उसके बाद जल्दी उपचार कराने के चक्कर में लाइन टूटने लगी। मरीज धक्का मुक्की कर ओपीडी में घुसने लगे। ऐसे में माहौल बिगड़ने लगा। ...