Barabanki News: जायसवाल समाज की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर हुआ मंथन
बाराबंकी, अगस्त 6 -- Barabanki News: बाराबंकी। जायसवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सत्यप्रेमी नगर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व कार्यवृत्त की पुष्टि के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित कर सदस्यता अभियान को व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। विवाह परिचय सम्मेलन के प्रभावी आयोजन, सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के परिचय, जरूरतमंद परिवारों के सहयोग, समाज की वेबसाइट एवं मोबाइल ग्रुप के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.