Barabanki News: जल निकासी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, चार घायल
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। घुंघटेर थाना के भौरहा मजरा संगतरा गांव में जल निकासी को लेकर चल रहे पुराने विवाद को लेकर बुधवार फिर दो पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भौरहा मजरा संगतरा गांव निवासी अवधेश कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि जल निकासी की डोलिया में मिट्टी डालने को लेकर गांव के अखिलेश, संजय, मनीष, कमलेश, आरती और कुशमा से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती समेत चार लोगों की पिटाई, मुकदमा दर्ज आरोप है कि आठ जुलाई की सुबह करीब छह बजे सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और विरोध करने पर अवधेश का पीछा करते हुए घर में घुस गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.