बाराबंकी, सितम्बर 5 -- Barabanki News: हैदरगढ़। तहसील दिवस में बार के अधिवक्ता सोमिल शुक्ला एवं विभोर गुप्ता ने एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह को मांग पत्र दिया। बताया कि दतौली चंदा से बाबा टीकाराम धाम तक जाने वाली सड़क टूट चुकी है। पूरे मार्ग में गड्ढे हो चुके हैं। रानीपुर गांव के निकट स्थित पुलिया के दोनों किनारे बह गए हैं। इससे आवागमन कठिन हो गया है। आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। मांग की कि सड़क सही कराई जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि लोकनिर्माण विभाग को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...