Barabanki News: जर्जर सरायमीर मार्ग पर जलभराव, बच्चों को परेशानी
बाराबंकी, जुलाई 4 -- Barabanki News: कोठी। क्षेत्र के केसरगंज सरायमीर तीन किलोमीटर लंबा मार्ग बदहाल है। इस जर्जर सड़क से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के आवागमन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह मार्ग सरायमीर, भोराई, मुंशीगंज समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से पैदल आते-जाते हैं। सबसे खराब स्थिति क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत के गांव बबक्करपुर मजरे मीरापुर की है। जहां सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश के पानी भरने से रास्ता तालाबनुमा है।शुक्रवार को स्कूली बच्चे रास्ते में भरे पानी से होकर विद्यालय पहुंचे। उनके जूते, मोजे और यूनिफॉर्म भीग गए। साथ ही फिसलन व जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी प्रकाश, देशराज, संदीप, पंकज द्विवेदी, संग्राम, संतराम और जितेंद्र आदि कहना है कि करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.