Barabanki News: जमीन की पैमाइश के दौरान हमला, दो घायल, आठ नामजद समेत 15 पर केस
बाराबंकी, अगस्त 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान एक व्यक्ति और उसके चालक पर विपक्षी लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के फैजुल्लागंज कस्बा निवासी राजेश चंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि जिगनी गांव में उनकी जमीन है। पांच अगस्त को जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो मौके पर पहुंचे थे। धारा 24 की रिपोर्ट के संबंध में उन्हें भी बुलाया गया था। आरोप है कि शाम करीब 3:30 बजे करीब 15 लोग वहां पहुंचे और तमंचा, भाला, बांस-बल्लियों व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.