बाराबंकी, अगस्त 11 -- Barabanki News: हैदरगढ़। स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने बाबा को देखने आई युवती को एक शोहदे ने युवती के पिता और परिजनों के सामने कई थप्पड़ जड़ दिया। शोहदे की पिटाई से आहत पिता ने अपनी बेटी को लेकर सोमवार की शाम थाना हैदरगढ़ आए। पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गैर प्रांत में एक बड़े शहर में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गांव का युवक भी उसी शहर में पढ़ाई करता है। बेटी ने बताया कि पहले उससे बातचीत होती थी। लेकिन बीते दो वर्षों से उसने युवक से बातचीत बंद कर दी। कई महीनों से युवक उसके पीछे पड़ा है। जबरन प्रेम संबंध बनाने के लिए अपराधिक कृत्य कर रहा है। बेटी ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी फोटो एडिट कर अश्लील तरीके से तैयार कर वायरल करता रहता है। अपनी शिक्षा पूरी करने पर लक्ष्य केंद्रित रहने के क...