Barabanki News: जगजीवनदास के मेले में उमड़े श्रद्धालु
बाराबंकी, जुलाई 14 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेले भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर चढ़ाकर मनोवांछित फल की कामना की। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त की आरती से ही बडे बाबा की जयकारे से कोटवा धाम चतुर्दिक गुंजायमान हो ठा। हजारों श्रद्धालुओं ने स्वामी जी की समाधि पर चादर प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात महन्त विशाल दास, अमान दास, फलाहारी बाबा राजकुमार पुंजारी भोलादास छन्नू महराज महरादास आदि से आशीर्वाद प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.