Barabanki News: जंगली जानवर ने बकरी और वनरोज को बनाया निवाला, गांव में दहशत का माहौल
बाराबंकी, अगस्त 16 -- Barabanki News: सुबेहा,बाराबंकी,संवाददाता। बाराबंकी के शरीफाबाद जंगल के आसपास वनरोज और गांव में एक बकरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में तेंदुआ आने की दहशत फैल गई है। लोगों ने संदिग्ध जानवर के पगचिन्हों का वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही बारिश हो जाने से पगचिन्ह मिट गए और उनकी जांच नहीं हो पाई। वन विभाग की टीम ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। सुबेहा थाना क्षेत्र का शरीफाबाद गांव गोमती नदी की तलहटी पर बसा हुआ है, जिसके चलते यहां घना जंगल फैला हुआ है। इस जंगल में पहले भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है।
तेंदुआ का हमला ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार देर शाम तेंदुआ शरीफाबाद के भुजियामऊ गांव तक पहुंच गया और गांव निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.