Barabanki News: जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग किसान व किशोरी घायल
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: फतेहपुर। सूरतगंज क्षेत्र के गोवा गांव में गुरुवार को अज्ञात जानवर ने आतंक मचाते हुए बुजुर्ग किसान व किशोरी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा तीन मवेशियों पर भी हमला हुआ। सूचना पर पहुंचे फतेहपुर वन रेंजर ने आसपास काम्बिंग शुरू की। इस दौरान सड़क पर एक सियार मृत पड़ा मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से सूरतगंज तराई क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। गोवा बसंतपुर गांव में रामसागर गौतम घर के अहाते में सो रहे थे। सुबह करीब पाँच बजे किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए वह उससे उलझ भी गए। लेकिन उन्हें लहूलुहान कर वह भाग निकला। करीब 7:30 बजे 17 वर्षीय जैनब अपने खेत मे भुट्टे तोड़ रही थी। तभी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ व पैर घायल हो गया। इसी तरह गांव के पताली य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.