बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: बाराबंकी। रामनगर थाना के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर पीटा। जानकारी होने पर उसके भाई ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में युवती का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास की भी चर्चा है। रामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई की शाम वह गणेशपुर बाजार घर का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में शमीम और उसके साथी सलमान ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। युवती का कहना है कि इसके बाद उसे जबरन एक घर में ले जाया गया, जहां मौजूद कुछ अन्य लोगों और महिलाओं ने भी उसके साथ मारपीट की।यह भी आरोप है कि शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारप...