Barabanki News: छेड़छाड़ में तीन युवकों पर केस दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 5 -- Barabanki News: दरियाबाद। थाना क्षेत्र की एक नर्सिंग छात्रा से कॉलेज जाते समय बाइक सवार तीन युवकों द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को हिरासत में लिया है। पीड़िता के अनुसार वह साइकिल से क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज जा रही थी। अम्बरपुरवा के पश्चिम स्थित नाले के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और गलत नीयत से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने गाजीपुर निवासी राहुल समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा लिख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.