Barabanki News: छुट्टा मवेशियों के आतंक से दुकानदार व राहगीर परेशान
बाराबंकी, सितम्बर 7 -- Barabanki News: मसौली, संवाददाता। कस्बा मसौली, मसौली चौराहा, बड़ागांव, बांसा, शहावपुर, बिन्दौरा सहित आसपास के ग्रामीण बाजार हाटों में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों और बाजारों में झुंड के रूप में घूम रहे पशुओं के कारण दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छुट्टा मवेशी दुकानों के सामने पहुंचकर वहां रखी खाद्य सामग्री और अन्य सामान को अपना निशाना बना रहे हैं। दिलीप, सुधीर, बृजेश, शहाबुद्दीन, शुभम आदि दुकानदारों का कहना है कि मसौली बाजार में दुकान के बाहर सामान रखना मजबूरी है। ऐसे में मौका मिलते ही छुट्टा पशु सामान को नुकसान पहुंचा देते हैं। पशुओं को भगाने के दौरान दुकानदारों और राहगीरों में भी चोट लगने का खतरा बना रहता है। बाजार में भीड़ के बीच पशुओं के घूमने से आवागम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.