Barabanki News: छात्रों से 45 लाख रुपये की फीस वसूली, प्राचार्य व पति पर मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 11 -- Barabanki News: जैदपुर। थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य व उनके ऑपरेटर पति पर छात्रों से शुल्क के करीब 45 लाख रुपये वसूली का आरोप कॉलेज के प्रबंधक ने लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक गांव स्थित शकील कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक एमएनए चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुनीता साहनी ने 20 जून 2018 से 21 जनवरी 2025 तक कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्य किया है। उनके पति महेंद्र भिंडिया पहले कंप्यूटर ऑपरेटर थे। बाद में प्राचार्य की सिफारिश पर संस्थान के प्रशासक बन गए। आरोप है कि दोनों ने दो वर्षीय एएनएम डिप्लोमा के छात्र व छात्राओं से प्रवेश फॉर्म, प्रायोगिक शुल्क, छात्रवृत्ति स्वीकृति के नाम पर कमीशन, जुर्माना, अस्पताल ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.