बाराबंकी, अगस्त 16 -- Barabanki News: कोठी, संवाददाता। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह में एक छात्रा द्वारा शौचालय में पानी डालकर झाड़ू लगाने के वायरल वीडियो के 24 घंटे बाद अवकाश के दिन शनिवार शाम एसडीएम और बीईओ सिद्धौर विद्यालय पहुंचकर मामले जांच शुरू की। इस दौरान छात्रा, उसके पिता व अन्य स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देकर कार्रवाई संकेत भी दिए हैं। क्योंकि बीईओ ने स्कूल के शौचालय में छात्रा से झाडू लगाने की पुष्टि की है। वहीं, वायरल हुए वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह परिसर में स्थित एक शौचालय में कक्षा चार की एक छात्रा द्वारा पानी डालकर झाड़ू लगाए जाने का वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।...