Barabanki News: छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ी
बाराबंकी, अगस्त 16 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 9 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम लंबित होने के कारण आवेदन कम मिलने पर छात्रों के हित में यह निर्णय लिया गया। इच्छुक छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के प्रत्येक छात्रावास में 48 विद्यार्थियों के आवास की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- Simultala Class 6 Admission 2026: सिमुलतला स्कूल में एडमिशन के लिए 18 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और फीस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.