Barabanki News: छत से नल पर गिरे श्रमिक की मौत
बाराबंकी, जुलाई 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। माती थाना के गदिया मकदूमपुर गांव अपनी भांजी की ससुराल गए युवक की सोमवार की रात छत से नल पर गिरने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लोगों ने नल पर शव को लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर कोतवाली के दशहराबाग मोहल्ला निवासी भगवान दास वर्मा (38) पुत्र स्व. नन्हादास मजदूरी करता था। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह माती थाना के गदिया मकदूमपुर गांव अपनी भांजी की ससुराल गया था। रात में वह छत पर ही सोया था। मंगलवार की सुबह दामाद कौशल किशोर ने देखा कि उनके ससुर भगवान दास का शव छत के नीचे लगे हैंडपंप पर लटका था। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के मुताबिक छत से नल पर गिरने से मौत हुई है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.