Barabanki News: छत से गिरकर श्रमिक की मौत
बाराबंकी, अगस्त 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। टिकैतनगर थाना के तिवारी का पुरवा मजरे बारिनबाग गांव में गुरुवार की रात छत पर सो रहा एक युवक नीचे सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तिवारी का पुरवा मजरे बारिनबाग गांव निवासी रिंकू चौहान (30) पुत्र स्व. शंकर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात भीषण उमस व गर्मी होने के कारण वह छत पर सोने चला गया था। छत पर रेलिंग नहीं बनी थी। रात करीब नौ बजे वह अचानक छत से घर के बाहर सड़क पर गिर पड़ा। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन स्थानीय स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.