Barabanki News: छठी कार्यक्रम में मारपीट
बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम दरवेशपुर में छठी संस्कार के कार्यक्रम के दौरान पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरवेशपुर गांव निवासी पीड़िता करीना पत्नी रामधनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई को जेठानी के पुत्र के छठी संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। घर में घरेलू साउंड सिस्टम बज रहा था। इसी दौरान पड़ोसी प्रदीप यादव, पुरुषोत्तम यादव, पवन यादव, अंकित यादव और शैलेन्द्र यादव घर पहुंचे और साउंड बंद कराने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं, घर में घुसकर महिलाओं व परिजनों के साथ मारपीट की। पति रामधनी पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.