बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। बड्डूपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण व 16 हजार रुपये नगदी बरामद की गई है। थाना बडड्डूपुर पुलिस ने रविवार को संतोष उर्फ संतराम रावत पुत्र बल्लू, बिहारी रावत पुत्र बच्चू, राकेश पुत्र बुधई व रामचन्द्र पुत्र मुन्नीलाल निवासीगण ग्राम भोलेपुरवा सेमरा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के 16 हजार रुपये व आभूषण बरामद किया है। आरोपियों ने 20 जुलाई को थाना बड्डूपुर के गांव अल्लापुर भखरौली व 22 अप्रैल को थाना देवा के गांव मुन्तुरवा में स्थिति घरों से चोरी की बात कबूल की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लूटकांड के चार आरोपी बदमाश गिरफ्तार, जेवरात बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...