Barabanki News: चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार
बाराबंकी, अक्टूबर 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में 22 दिन पहले दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने लखनऊ की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी गई धनराशि व बाइक मिली है। देवा रोड स्थित सूत मिल तिराहे पर शैलेन्द्र शुक्ल की साइबर वर्ड नाम से दुकान व सीएससी केन्द्र संचालित है। तहरीर में पीड़ित ने बताय कि 11 सितंबर को आधी रात के बाद शटर व स्लाइडर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तीन चोर गल्ले में रखे एक लाख 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। 22 दिन बाद पुलिस ने निलोफर उर्फ गिट्टा निवासी ग्राम एवरेडी चौराहा थाना बाजार खाला लखनऊ को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के साढ़े तीन हजार रुपये नगद व बाइक बरामद हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.