Barabanki News: चोरी की बाइक के साथ हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार
बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। माती पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 36 सौ रुपये नगदी व एक तमंचा भी बरामद किया गया है। माती पुलिस ने अंकुल यादव उर्फ जंगली पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम टिकरिया थाना माती को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी की बाइक भी मिली। आरोपी पर हिस्ट्रीशीट भी दर्ज है। आरोपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसके द्वारा थाना चिनहट क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी पर एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पुलिस ने तमंचे के साथ फरार हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.