Barabanki News: चोरी का डीजल पकड़वाने पर विपक्षी ने युवक को किया अधमरा
बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सरांय वन पुकार गांव में बुधवार की देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर एक युवक के हाथ-पैर व दांत तोड़ कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के परमानंद शुक्ल (40) ने बुधवार की रात पुलिस को सूचना दी कि गांव में चोरी का डीजल बिक रहा है। इसके साथ ही परमानंद शुक्ल ने अपने सहयोगियों के साथ डीजल लदी पिकअप पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस डीजल लदी पिकअप के साथ उसके चालक एवं इस गांव के ही दो लोगों को हिरासत में थाने लेकर आ गई। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरे पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने परमानंद शुक्ल के घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद परमानंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.