बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। बीएसए ने चार बीईओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। साथ ही दो बीईओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विकास खंड देवा के बीईओ सुनील कुमार गौड़ को मसौली, पूरे डलई की बीईओ अर्चना को देवां ब्लॉक भेजा गया है। साथ ही बीईओ अर्चना को नगर क्षेत्र का प्रभार दिया है। नगर क्षेत्र की बीईओ फिजा मिर्जा को हरख ब्लॉक भेजा गया है। बनीकोडर के बीईओ संजय कुमार राय को पूरे डलई की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही उन्हें बनीकोडर का प्रभार दिया गया है। दरियाबाद के बीईओ मनीराम वर्मा को रामनगर का अतिरिक्त प्रभार और निन्दूरा के बीईओ अंबिका प्रसाद ओझा को सूरतगंज ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: चार बीईओ को मिला अतिरिक्त प्रभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...