Barabanki News: चार बिजली कर्मचारियों के खिलाफ एनबीडब्लू जारी
बाराबंकी, जुलाई 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने विद्युत विभाग के एक मामले में अधिशासी अभियंता सहित चार अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत वर्मा ने काफी पुराने एक मुकदमे में धनराशि का निष्पादन नहीं किया गया और विपक्षी द्वारा दायर अपील को भी खारिज कर दिया गया है। न्यायालय ने अधिशासी अभियंता समेत चार अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। न्यायालय ने गैर जमानती वारंट का तामीला कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.