Barabanki News: चरी की पत्तियां खाने से ही मौत की पुष्टि, सैंपल भेजे नहीं
बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: कोठी। सिद्धौर क्षेत्र के पूरेसागर, बिच्छूपुरावा व डीहा गांव में कई कटाई के बाद उगी हरी चरी (कपोले) पत्तियों के सेवन से छह पशुओं की मौत हो गई। मामले में पशु चिकित्सक सिद्धौर ने पशुपालकों से ऐसे चारा खिलाने से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही पशुओं के अचानक जमीन पर गिरने, अचेत व बेचैन होने पर चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी है। तीन दिन पहले सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के डीहा गांव में पशुपालक कपिल द्वारा खेत में लगी पुरानी हरी चरी को काटकर जानवरों देने से दो गायों की मौत हो गई। वहीं, पूरेसागर मजरे छूलापाही गांव में रामसेवक यादव की एक गाय और तीन भैंसें भी हरी चरी खाने के बाद बेदम हुई। उनकी मौत हो गई। बिच्छूपुरवा गांव में हरी चरी (कपोले) खाने से पड़िया की हालत बिगड़ गई। तत्काल इलाज मिलने से उसे बचा लिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.